कार्तिक आर्यन-करण जौहर के बीच का झगड़ा हुआ खत्म, अवॉर्ड नाईट में खूब की एक दूसरे के साथ मस्ती

    Loading

    मुंबई: मीडिया और फैंस के बीच यह खबर जोरों पर है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और करण जौहर (Karan Johar) का कथित झगड़ा खत्म हो गया है, कम से कम एक वायरल वीडियो तो यही बताता है। कार्तिक और करण हाल ही में एक अवार्ड शो में शामिल हुए थे। इस दौरान यह दोनों भी एक दूसरे के आमने-सामने थे। इसके बाद कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आया हैं जहां दोनों एक दूसरे के बगल में एक ही टेबल पर बैठे हैं। साथ ही एक दूसरे के साथ हंस का बातचीत कर रहे हैं। 

    इसके साथ एक और वीडियो भी फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है जहां पर करण जौहर की ‘जुग जुग जियो’ का भी कार्तिक प्रमोशन करते हुए फिल्म के एक गाने पर डांस कर रहे है। इस दौरान उनके साथ स्टेज पर रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, अनिल कपूर, कृति सनोन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सेलेब्स दिखाई दिए। 

     

     

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Veblr (@veblr)

    कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अनबन की खबरें पहली बार तब सामने आईं जब धर्मा प्रोडक्शंस ने अपनी आगामी ‘दोस्ताना 2’ के लिए रीकास्टिंग की घोषणा की, जिसमें मूल रूप से कार्तिक और जान्हवी कपूर ने अभिनय किया था। रिपोर्ट्स ने कार्तिक के ‘अनप्रोफेशनलिज्म’ को कारण बताया। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी लड़ाई की बात स्वीकार नहीं की थी।