किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने बेटे का नाम ये रखा, साथ ही बताया उसका मतलब

    Loading

    मुंबई: हिप हिप हु्र्रे’, ‘एक हसीना था’ और ‘प्यार की ये एक कहानी’ जैसे टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री  किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant)  इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में उन्होंने एक  प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस और उनके पति  सुयश राय (Suyyash Rai) इस वक़्त बेहद खुस है। दोनों इस वक़्त पैरेंटहुड एन्जॉय कर रहे है। ऐसे में अब हाल ही में किश्वर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बेटे के नाम का खुलासा लिया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

    किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में किश्वर ने खुलासा किया कि उनके बेटे का नाम ‘निर्वैर’ रखा गया है। इस नाम का मतलब है ‘जिसका कोई दुश्मन नहीं है; वीडियो शेयर करते हुए किश्वर मर्चेंट ने लिखा,”निर्भाऊ मां का ‘निर्वैर’ बेटा. हैलो वर्ल्ड.. मिलिए निर्वैर राय से।’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

    आपको बता दें सुयश ने हाल ही में स्पॉटबॉय से बातचीत करते हुए कहा था, ‘जो लोग सोशल मीडिया पर अपने बच्चों को शो कर रहे हैं, यह उनका फैसला है। पैरेंट्स को फैसला करने का पूरा अधिकार है।’ साथ ही सुयश ने कहा था की ‘मुझे लगता है कि किश्वर एक ऐसी शख्स हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर रहना पसंद है। उनकी अपनी दुनिया है। अगर वे एक मां होने के नाते, अपने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर डालना चाहती हैं, तो मैं उन्हें नहीं रोकूंगा, क्योंकि यह उनकी इच्छा है।

    सुयश ने इस बारें आगे कहा- ‘लेकिन हमने फैसला किया है कि हम पुरानी परंपरा के अनुसार 40 और 50 दिन तक अपने बच्चे की फोटो नहीं दिखाएंगे। 40 दिनों के बाद अगर मन करेगा तो हम ऐसा करेंगे। यह पूरी तरह से हम पर निर्भर करता है।’

    आपको बता दें किश्वर मर्चेंट ने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के 9वें सीजन में हिस्सा लिया था। उनके साथ सुयश राय भी थे। साल 2016 में किश्वर ने ‘ब्रह्मराक्षस’ शो के साथ एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी की। इसी साल दिसंबर में किश्वर और सुयश ने शादी कर ली।