
मुंबई : मशहूर (Famous) गीतकार (Lyricist) और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष (Chairman of Central Board of Film Certification) प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) की मां सुषमा जोशी (Sushma Joshi) आज इस दुनिया को अलविदा कह गई। सुषमा जोशी रविवार सुबह गुरुग्राम में अपनी आखिरी सांस ली।
उनके मौत से पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सुषमा जोशी राजनीतिक विज्ञान की लेकचरार थी। इतना ही नहीं वो शास्त्रीय गायिका भी थी और 30 साल से भी अधिक वो ऑल इंडिया रेडियो के साथ काम कर चुकी थी। रविवार दोपहर को गुरुग्राम के राम बाग शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रसून जोशी बॉलीवुड की कई फिल्मों के गीत लिख चुके है।
जिसमें उन्होंने ‘रंग से बसंती’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘ब्लैक’ और ‘फना’ जैसे कई गानों को लिखा है। प्रसून जोशी कई पुरस्कार जीत चुके है। जिसमें उन्होंने फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार हासिल किया है। इसके साथ ही वो फिल्म ‘चटगांव’ और ‘तारे जमीन पर’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके है।