मलाइका अरोड़ा हुई कपड़ों की वजह से परेशान, एक्ट्रेस अपने जालीदार गाउन संभालते आई नजर

    Loading

    मुंबई: देश में लॉकडाउन के बाद फिर से एक बार लोगों की रुकी हुए जिंदगी चल पड़ी हैं। अब लोग पहले की तरह फिर से पार्टी और एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में अब हाल ही में  फैशन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा (Manish Malhotra) के घर एक पार्टी हुए। इस पार्टी में कई बड़े सितारे जैसे कि मलाइका अरोरा (Malaika Arora), करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor),  गौरी खान (Gauri Khan),  अमृता अरोड़ा (Amrita Arora), करण जौहर (Karan Johar), सीमा खान (Seema Khan), और  महीप कपूर (Maheep Kapoor) सहित अन्य कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए। पार्टी के फोटो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

    लेकिन पार्टी में अगर किसी ने अपने ड्रेस से सबका ध्यान खीचा वो थी मलाइका। मलाइका ने ब्लैक कलर का ड्रेस पहना था। ड्रेस की बात करें तो वह   बॉडीकॉन गाउन था। उनकी ड्रेस में सबसे ज्यादा अगर किसी चीज़ ने सबका ध्यान खींचा वो था उनकी गाउन में लगे लंबे कट ने क्योंकि उस कट की वजह से उन्हें सबके सामने परेशानी झेलनी पड़ी थी। कार से उतरते वक्त उन्हें हाथों से गाउन को संभाला ताकि कोई गड़बड़ न हो। मलाइका ने इस ड्रेस के साथ  न्यूड मेकअप किया था। साथ ही उन्होंने हाई हील्स और पर्स भी कैर्री किया था। 

    malaika arora spotted in black sizzling gown with nude makeup at late night party

    गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा इस वक़्त अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही है। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों हमेशा साथ पार्टी करते नजर आते है। यहां तक की कई बार ऐसा हुआ है अर्जुन मलाइका के घर की बालकनी में नजर आते है। दोनों का प्यार दुनिया से छुपा नहीं है। अर्जुन और मलाइका ने दो साल पहले एक फोटो शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। लेकिन दोनों के फैंस उन्हें शादी के बंधन में देखना चाहते हैं।