Navratri 2023
Photo - Video Screen Grab

Loading

मुंबई : चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च, 2023 से हो चुकी है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। यह पर्व 9 दिनों तक भक्तिपूर्वक मनाया जाता है। जिसमें देवी मां के भक्त मां की भक्ति में लीन होकर उनकी अराधना करते हैं। वहीं मंदिरों के बाहर और अंदर भक्तों की भारी भीड़ दिखनी शुरू हो गई है। नवरात्र में देवी मां के कुछ भक्त उनकी भक्ति के साथ-साथ 9 दिनों का उपवास भी रखते हैं।

वहीं हम आपके और भी ज्यादा भक्तिमय होने के लिए कुछ भक्ति फिल्में लाए हैं। जिन्हें देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। ये फिल्में भले ही 80 और 90 के दशक की है, लेकिन आज भी देवी मां के भक्त इन फिल्मों को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। आप इस नवरात्रि को इन भक्ति फिल्मों के साथ मना सकते हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों पर जिसमें देवी मां की अनोखी लीला देखने को मिलती है। 

मां वैभव लक्ष्मी (Maa Vaibhav Laxmi) :

सुभाष जे शाह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मां वैभव लक्ष्मी’ 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आदिर ईरानी, मीरा माधुरी, पद्मा रानी, देवेंद्र पंडित और जितेंद्र राठौड़ भी है। ये फिल्म आज भी यूट्यूब पर आसानी से मिल जाती है।

मां दुर्गा दिव्य हाथी (Maa Durga Divya Haathi) :  

ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस राम्या कृष्णन मां दुर्गा की भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन रामा नारायण ने किया है।  

वैष्णो माता (Veshno Mata) :

इस फिल्म में एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने मां दुर्गा का किरदार की हैं। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। ये फिल्म आज भी यूट्यूब पर मौजूद है।    

जय संतोषी मां (Jai Santoshi Maa) : 

ये फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रजनीबाला, कनन कौशल, बेला बोस, भरत भूषण और आशीष कुमार जैसे कलाकार नजर आए हैं।  

मां का चमत्कार (Maa Ka Chamatkar) :

ये फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जया प्रदा, तेज सप्रु और सौंदर्या ने अपनी अहम भूमिका निभाई हैं।