Pathaan
File Pic

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), जॉन अब्राहम (John Abraham) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की स्टारर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) बॉक्स ऑफिस पर अपना डंका बजा रही है। शाहरुख खान के चार साल बाद स्क्रीन पर कमबैक करने पर फैंस में काफी क्रेज है। दर्शकों को फिल्म ‘पठान’ खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने जहां पहले दिन 55 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने करीब 70 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस बिजनेस किया है।

    वहीं अब फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘पठान’ ने शाम 6 बजे तक नेशनल चेंज में 14 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने पीवीआर में 6.40 करोड़, आईनॉक्स में 4.80 करोड़ और सिनेपॉलिस में 2.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। ‘पठान’ ने तीन दिनों के कलेक्शन को मिलाकर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘पठान’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रफ्तार को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लेगी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

    वैसे फिल्म को छुट्टियों का खास फायदा होने वाला है। फिल्म के कलेक्शन में आज शनिवार और रविवार की छुट्टी में खास बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।  फिल्म को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक से पॉजिटिव रिव्यु मिला है। वहीं सेलेब्स ने भी फिल्म की काफी तारीफ की है। इतना ही नहीं फिल्म को देश के साथ-साथ विदेशों से भी खूब प्यार मिल रहा है। ये फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर चुकी है। जहां कश्मीर घाटी में 32 साल बाद फिल्म ‘पठान’ के शो हाउसफुल रहे। वहीं ‘पठान’ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बन गई है।