Ranveer Singh
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बैक टू बैक फिल्मों में अपने शानदार परफॉरमेंस से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। एक्टर आखिरी बार फिल्म करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रॉकी रंधावा के रोल में नजर आए थे। वहीं रणवीर सिंह इन दिनों डायरेक्टर फरहान अख्तर की अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डॉन 3’ के काम में बिजी चल रहे हैं।

वहीं रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) की भी शूटिंग को स्टार्ट कर दिया है। रणवीर सिंह एक बार फिर कॉप ‘सिंबा’ का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘सिंघम अगेन’ के सेट से तस्वीरों को शेयर किया था। जिसमें रोहित शेट्टी, अजय देवगन और रणवीर सिंह शूटिंग स्टार्ट करने से पहले पूजा करते नजर आए थे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

सिंबा लुक में आ रहे हैं नजर 

रणवीर सिंह ने सेट से अपनी एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें वह सिंबा लुक में नजर आ रहे हैं। बीटीएस तस्वीर में रणवीर ब्लैक बनियान, मैचिंग ट्राउजर और स्टाइलिश चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उन्हें परफेक्ट हेयरस्टाइल के साथ मूंछों पर ताव देते हुए देखा जा सकता है। एक्टर ने तस्वीर में सिंबा का एक स्टिकर भी अटैच किया है। वहीं बैकग्राउंड में ‘आला रे आला’ म्यूजिक सुनने को मिल रहा है।

रोहित शेट्टी ने सेट से शेयर की तस्वीर 

रोहित शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हाथ की तस्वीर को शेयर किया है। तस्वीर में किसी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन हाथ पर ‘पोलीस’ लिखा हुआ नजर आ रहा है। रोहित ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “सिंघम अगेन’ की नाईट शूटिंग।”

दीपिका पादुकोण भी कॉप के किरदार में आएंगी नजर 

बता दें कि फिल्म ‘सिंघम अगेन’ 2011 में आई फिल्म ‘सिंघम’ का सीक्वल है। 2014 में ‘सिंघम रिटर्न्स’ रिलीज हुई थी। ‘सिंघम अगेन’ में रणवीर सिंह और अजय देवगन के अलावा दीपिका पादुकोण भी पुलिस के किरदार में नजर आएंगी। ‘सिंघम अगेन’ के जरिए दीपिका और अजय पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।