अब एक दिन पहले आएंगे जॉन अब्राहम, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सत्यमेव जयते 2’

    Loading

    Satyamev Jayate Release Date: बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) इस समय एक साथ कई प्रोजेक्ट्स में  व्यस्त हैं। अभिनेता बहुत जल्द साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ (Satyamev Jayate) के सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जॉन अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म में दिव्या और जॉन की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म को लेकर यह दोनों कलाकार काफी उत्साहित है। 

    पिछले दिनों मेकर्स ने ऐलान किया था कि फिल्म 26 नवंबर, 2021 को थिएटर में दस्तक देने वाली है। इसके साथ ही मेकर्स ने जॉन अब्राहम का दमदार पोस्टर भी शेयर किया था। लेकिन अब ‘सत्यमेव जयते 2’ (Satyamev Jayate 2) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। यह फिल्म अब 26 नवंबर के बजाय 25 नवंबर को रिलीज होगी। इसका मतलब यह हुआ कि जॉन अब्राहम की फिल्म एक दिन पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए ‘सत्यमेव जयते 2’ का मोशन पोस्टर शेयर किया है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

    मिली जानकारी के अनुसार, ‘सत्यमेव जयते 2’ फिल्म में जॉन डबल रोल में दिखाई देंगे। जोकि अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते नजर आएगा। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार का टी-सीरीज और मधु भोजवानी, मोनिशा आडवाणी और निखिल आडवाणी का एमी एंटरटेनमेंट ने मिलकर इसका निर्माण किया है। ‘सत्यमेव जयते 2’ फिल्म बहुत पहले रिलीज हो जाती लेकिन कोरोना महामारी के कारण मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी थी।