विकास गुप्ता के दावों पर भड़के प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल, कहा ‘वो इस दुनिया में होती तो तमाचा जड़ देतीं…’

राहुल राज सिंह ने आगे कहा, शुरूआती दिनों में विकास गुप्ता और प्रत्युषा बनर्जी अच्छे दोस्त थे लेकिन इसके बाद विकास ने उनका वर्क प्रोफाइल खराब करना शुरू कर दिया। '

    Loading

    Pratyusha Banerjee’s boyfriend Rahul, furious over Vikas Gupta’s claims, said, ‘If she was in this world, she would have slapped her…’: विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू के जरिए तहलका मचा दिया है। इस दौरान वह दिवंगत अदाकारा प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) को लेकर काफी खुलासे करते दिखाई दिए। विकास में अपने इंटरव्यू में कहा कि ‘सेक्शुअलिटी होने के बावजूद उन्होंने प्रत्युषा बनर्जी को डेट किया है। जब मैं प्रत्युषा को डेट कर रहा था तब उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी। विकास गुप्ता के इस बयान पर अभिनेत्री काम्या पंजाबी के बाद प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह (Rahul Raj Singh) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विकास को खरी खोटी सुनाते हुए राहुल राज सिंह ने कहा कि ‘सिर्फ फेम पाने के लिए प्रत्युषा के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। विकास ने कभी भी प्रत्युषा को डेट नहीं किया है।‘ 

    राहुल राज सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे करते हुए कहा कि विकास गुप्ता इस तरह से प्रत्युषा के पीछे पड़ गए थे कि उन्होंने उनका वर्क प्रोफाइल पूरी तरफ खराब कर दिया था। उसे इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा था।‘ ‘स्पॉटबॉय’ से बात करते हुए राहुल ने आगे बताया ‘विकास पूरी तरह से पागल है। उसे दूसरों को परेशान करना पसंद है। वह एक ऐसा इंसान है जो किसी भी हद तक गिर सकता है। प्रत्युषा और मैं एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, हम दोंनो के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। अगर विकास ऐसा कहता है कि उन्होंने प्रत्युषा को डेट किया है तो वह गलत बोल रहा है।’

    राहुल राज सिंह ने आगे कहा, शुरूआती दिनों  में विकास गुप्ता और प्रत्युषा बनर्जी अच्छे दोस्त थे लेकिन इसके बाद विकास ने उनका वर्क प्रोफाइल खराब करना शुरू कर दिया। उस दौरान प्रत्युषा को शो में लीड रोल मिल गया था लेकिन विकास ने किसी दूसरी एक्ट्रेस को रिप्लेस कर दिया। विकास ने प्रत्युषा का काम छीना था। अगर प्रत्युषा इस समय यहां होती तो वो विकास को तमाचा जड़ देतीं।’