Preity Zinta
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) प्रीति जिंटा (Preity Zinta) हाल ही में विदेश से भारत लौटीं हैं। अभिनेत्री मुंबई लौटते ही सबसे पहले बप्पा के शरण में पहुंची। वो गणपति के दर्शन करने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने बप्पा का दर्शन किया साथ ही आरती भी की अभिनेत्री ने मोदक भी खाए। प्रीति जिंटा ने गणपति के दर्शन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया हैं। जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। वो व्हाइट और रेड कलर का प्रिंटेड अनारकली सूट पहनी हैं साथ ही वो अपने सिर को दुपट्टे से ढकी हैं।

    वीडियो में वो क्यूट स्माइल देती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मुंबई में वापसी वापस सिद्धिविनायक मंदिर में वाह! वहां की आरती में शामिल होना और एक क्रूर उड़ान के बाद तरोताजा महसूस करना अद्भुत था। हमें इस तरह के अद्भुत दर्शन कराने के लिए मंदिर में सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। दिल और आत्मा दोनों को शांति मिल गई।’ अभिनेत्री का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

    गौरतलब है कि प्रीति जिंटा पिछले काफी समय से पर्दे से दूर हैं। अभिनेत्री फरवरी 2016 में जीन गुडइनफ के साथ लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में शादी की थी। जिसके बाद वो वहीं शिफ्ट हो गईं। नवंबर 2021 में कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों जय और जिया का वेलकम किया है। जो अब एक साल के हो गए हैं। जिसके बर्थडे पर अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।