Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की एक्स मंगेतर इशिता कुमार (Ishita Kumar) ने शादी कर ली है. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद दी. इशिता ने यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से की है। इशिता ने यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से की है। इशिता (Ishita Kumar) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ लंदन में हुई शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

    तस्वीरों में इशिता कुमार मुस्कुराते हुए दिख रही हैं। इशिता (Ishita Kumar Wedding) ने लाल रंग की साड़ी पहनी है। इशिता सिंदूर, चूड़ा और पारंपरिक जूलरी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों को शेयर कर इशिता ने लिखा है, ‘ऑल माई लव।’सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता की अप्रैल 2019 के आखिरी हफ्ते में शादी होने वाली थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ishita Kumar (@ishittaakumar)

    प्रियंका चोपड़ा और उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा समेत पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिए मुंबई में मुंबई आया था। लेकिन शादी के कैंसिल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा वापस अमेरिका चली गई थीं और इशिता बाद में वापस लंदन चली गई। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता की शादी के कार्ड भी छप चुके थे।

    लेकिन इसी बीच ये खबर सामने आई थी कि दोनों की शादी टूट गई है। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि मीडिया को की थी। मधु चोपड़ा ने कहा था कि सिद्धार्थ और इशिता ने आपसी सहमित से शादी ना करने का फैसला लिया है। हालांकि, मधु चोपड़ा ने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि दोनों ने शादी क्यों तोड़ी है।