दिवंगत ऋषि कपूर को याद कर रणबीर कपूर-आलिया भट्ट शादी से पहले करेंगे स्पेशल पूजा, पढ़े ये खबर

    Loading

    मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी कथित तौर पर 15 अप्रैल को होने वाली है। चेंबूर में आरके स्टूडियो में मेहंदी और संगीत जैसी सेरेमनी होगी। इसी बीच इस ग्रैंड शादी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, ’14 अप्रैल को ऋषि कपूर के लिए आरके स्टूडियो में एक विशेष पूजा भी आयोजित की जाएगी। रिपोर्टों के अनुसार, वास्तविक शादी की रस्में पूजा के बाद ही शुरू हो जाएंगी।’ 

    कथित तौर पर इस पूजा में कपूर और भट्ट परिवार के सदस्य शामिल होंगे। परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए यह पूजा की जाएगी। दिवंगत ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल, 2020 को अंतिम सांस ली थी। ऋषि कपूर की अचानक मौत से बेटा रणबीर, पत्नी नीतू और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी इस पूजा के जरिए उन्हें याद करेंगे और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। 

    मिली जानकारी के अनुसार, शादी के बाद मुंबई के ताज कोलाबा में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स शामिल होते दिखाई देंगे। बता दें,  ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर रणबीर और आलिया को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। शादी करने का फैसला करने से पहले उन्होंने चार साल तक डेट किया।