Rubina Dilaik
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) की मशहूर (Famous) एक्ट्रेस (Actress) रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में नजर आ रही है। वहीं हाल ही में वो डांस प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गई है। वो इस शो के अपने पार्टनर कोरियोग्राफर सनम जौहर के साथ अपने डांस का रिहर्सल कर रही थी, लेकिन वो जमीन पर गिर गई। जिसके चलते उनके कंधे में चोट आ गई। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

    जिसमें एक वीडियो के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना दिलैक शो के पार्टनर सनम जौहर के साथ डांस की प्रैक्टिस कर रही है। सनम जौहर उन्हें कोई स्टेप सिखाने के लिए उनके ऊपर से जंप करते हैं, लेकिन अभिनेत्री खुद को बैलेंस नहीं कर पाती है और वो जमीन पर गिर जाती है। जिसके चलते उनके कंधे पर चोट लग जाती है। वहीं अदाकारा ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वो अपने कंधे पर बैंडेज लगाए हुए नजर आ रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘और कुछ चीजें हमारे वश में नहीं होती…’ अब उनके इस पोस्ट से फैंस को उनकी चिंता होने लगी है। प्रशंसक उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रे कर रहे है। फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि रुबीना दिलैक कई टेलीविजन धारावाहिक शोज में नजर आ चुकी है। इसके साथ ही वो ‘बिग बॉस 14’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वो ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी भी हासिल कर चुकी हैं। अभिनेत्री ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी नजर आई थी। हालांकि, ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विनर तुषार कालिया बने थे।