सलीम खान ने पत्नी को तलाक दिए बिना की थी हेलेन से दूसरी शादी, सलमान नहीं करते थे सौतेली मां को पसंद

    Loading

    Salim Khan did second marriage to Helen without divorcing his wife, Salman did not like his stepmother: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता फिल्मकार सलीम खान (Salim Khan) आज अपना 86वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म इन्दौर में  24 नवंबर 1935 को हुआ था। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सलीम खान  ने कई बेहतरीन फिल्में दी है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब सलीम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे। सलमान खान, अर्पिता खान, सोहेल खान, अरबाज़ खान और गोद ली हुई अल्वीरा खान के पिता सलीम खान ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल यानि हेलन से शादी की।  

    अभिनेता सलमान खान ने पिता की दूसरी शादी का जिक्र करते हुए 1990 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता हूं, वो मेरे लिए सबकुछ है। अगर वो दुखी होती है तो मुझे बुरा लगता है। हम दोनों का एक दूसरे से बहुत अच्छा बनता है। मैं भी मम्माज बॉय हूं। लेकिन तब मुझे बहुत बुरा लगा था जब मेरे पिता सलीम खान ने अचानक हेलन से दूसरी शादी कर ली। मेरी मां बहुत परेशान हो गई थी। इस कारण मुझे भी अपने पिता पर काफी गुस्सा आया था। मुझे मेरी मां की हालत देखी नहीं जा रही थी, वह घंटो मेरे पिता का इंतजार करती थीं।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by SALMANISTAN (@ssalmanistan)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salim Khan Fans (@salimkhanfans)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by RetroBollywood (@retrobollywood)

     

    अभिनेता ने आगे कहा- ‘मां ने समय के साथ धीरे-धीरे अपना लिया। मैं उस समय 10 साल का था जब हमारी लाइफ में यह सबकुछ चल रहा था। अब हेलन आंटी हमारे परिवार का हिस्सा है और हम सभी बंद मुट्ठी की तरह है। हम सभी एक दूसरे की मदद के लिए हाजिर रहते हैं।‘