56 साल की उम्र में भी सिंगल हैं सलमान खान, संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय तक को कर चुके हैं डेट

    Loading

    बॉलीवुड के सुपरस्टार और करोड़ो फैंस की धड़कन सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। सल्लू मियां का जन्म  27 दिसंबर 1965 को इन्दौर में हुआ था। सलमान अपने काम के साथ-साथ अपने अफेयर के कारण भी काफी चर्चा में रहे है। अब तक अभिनेता का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। इसके बावजूद सलमान खान अभी भी सिंगल है। एक्टिंग करियर के शुरूआती दौर में सलमान खान अभिनेत्री संगीता बिजलानी को डेट कर रहे थे। 80 के दशक में सलमान और संगीता अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, इनका रिश्ता शादी के मंडप में जाते-जाते रह गया। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर ली, लेकिन अभी भी सलमान और संगीता एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। 

    संगीता के साथ रिश्ता टूटने के बाद सलमान खान के जीवन में सोमी अली की एंट्री हुई। सोमी बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में लीड अभिनेत्री के तौर पर नजर आई। सोमी ने मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में कबूल किया था कि ‘ऐश्वर्या की वजह से उनका और सलमान का रिश्ता टूट था। सलमान से ब्रेकअप के बाद सोमी ने हमेशा के लिए हिंदुस्तान को अलविदा कह दिया।  

    साल 1997 में सलमान खान की बच्चन बहू ऐश्वर्या राय के साथ प्रेम कहानी शुरू हुई। यह दोनों ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर मिले थे। साथ काम करते-करते सलमान-ऐश्वर्या को एक दूसरे से प्यार हुआ था। इनकी लव स्टोरी शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गई। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की। 

    ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान खान के जीवन में कैटरीना कैफ की एंट्री हुई। सल्लू मियां ने कैटरीना का एक्टिंग करियर सवारने में उनकी काफी मदद की। बड़े पर्दे पर सलमान और कैटरीना की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद से ही मीडिया में इनके अफेयर की खबर आने लगी। लेकिन इन दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते को लेकर बात नहीं की। हाल ही में कैटरीना ने अभिनेता विक्की कौशिल के शादी की हैं। 

    इस समय सलमान खान के जीवन में एक्ट्रेस और एंकर लूलिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खास बात यह है कि न तो सलमान खान ने और नहीं लूलिया ने अपने इस प्यार भरे रिश्ते का स्वीकार किया हैं।