Shahrukh Khan
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Paathan) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनके इस फिल्म से रिलीज हुआ पहला गाना ‘बेशरम रंग’ विवादों में बना हुआ है। जिसका विरोध भी किया जा रहा है। वहीं एक्टर ने बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर 15 मिनट के लिए आस्क शाहरुख खान सेशन रखा था। जिस दौरान एक्टर ने अपने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया।

    वहीं एक्टर ने अपने इस सेशन के दौरान अपने हेल्थ को लेकर भी बड़ी बात बताई है। उन्होंने एक फैंस को उसके सवाल का जवाब देते हुए बताया कि वो इन्फेक्शन की वजह से थोड़ा अस्वस्थ चल रहे हैं। जिसके लिए वो आजकल सिर्फ दाल चावल ही खा रहे हैं। शाहरुख खान के इस जवाब से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वो उनको अपना ख्याल रखने की बात कह रहे हैं साथ ही उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं।

    गौरतलब है कि फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं 12 दिसंबर को फिल्म ‘पठान’ से रिलीज हुआ ‘बेशरम रंग’ गाना पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस गाने के एक सीन में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। जिसको लेकर यह बवाल मचा हुआ है। जिसको लेकर देशभर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।