Pathaan New Poster
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। पांच साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करने जा रहे शाहरुख खान ने साल 2023 को अपने फिल्मों के नाम कर दिया है। नए साल पर उनकी तीन फिल्में कतार में हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग को सऊदी अरब में पूरा किया है। वहीं अब उन्होंने अपने आगामी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) के नए पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम का भी दमदार लुक नजर आ रहा है। तीनों स्टार कास्ट हाथ में पिस्टल लिए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘पेटी बांध ली है..? तो चलें!!! ‘पठान’ को 55 दिन 25 जनवरी, 2023 को अपने पास एक बड़ी स्क्रीन पर यशराज फिल्म्स 50 के साथ ‘पठान’ का जश्न मनाएं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज।’ बता दें कि उनका ये पोस्टर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वो इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    गौरतलब है कि सिद्धार्थ आनंद  द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म  हिंदी भाषा के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।