सिद्धार्थ के निधन के एक महीने बाद काम पर लौटी शहनाज गिल, एक्ट्रेस को देख फैंस हुए इमोशनल

    Loading

    मुंबई: टेलीविजन के सुपरस्टार सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का निधन हो गया है। उनका निधन 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से सुबह 9.25 मिनट पर मौत हो गई था। उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिद्धार्थ महज 40 साल के ही थे। ऐसे में सिद्धार्थ के फैंस लगातार उनके बारे में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें-वीडियो शेयर कर रहे हैं। ऐसे में उनकी बेस्ट फ्रेंड शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जो हमेशा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती थी सिद्धार्थ के निधन के बाद इनदिनों सोशल मीडिया से दूर है। 

    शहनाज और सिडनाज के फैंस इनदिनों एक्ट्रेस को लेकर बहुत परेशान है। शहनाज़ के फैंस उसे जुडी हर छोटी बड़ी अपडेट जानना चाहता है। सिद्धार्थ के निधन के एक महीने बाद अब शहनाज काम पर वापस लोट आई है। शहनाज ‘हौसला रख (Honsla Rakh)’ की बची हुई शूटिंग और प्रमोशन का काम पूरा कर रही है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

    ऐसे में अब शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये एक फनी वीडियो है जिसे दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देख ये तो साफ़ है कि शहनाज ने काम पर वापसी कर ली है। वीडियो में शहनाज अपने को-स्टार दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ नजर आ रही हैं। लंबे वक़्त के बाद शहनाज का ये वीडियो देखने के बाद फैंस इमोशनल हो गए हैं। 

    दिलजीत ने ये फनी वीडियो अपनी फिल्म  ‘हौसला रख’ के प्रमोशन के लिए बनाया है। दलजीत ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘माई एनु प्यार किता सी ते एने मेरे नाल आह किता’ हौसला रख, इसी महीने की 15 तारीख यानी 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।’ 

    शहनाज को इस वीडियो में देख उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश है। एक बार फिर उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई। गौरतलब है कि सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज ने सोशल मीडिया और काम से ब्रेक ले लिया था। लेकिन अब शहनाज काम पर वापस लौट आई है।