श्रिया सरन ने शेयर की बड़ी खुशखबरी, बेटी के जन्म की दी जानकारी

    Loading

    Shriya Saran shared the great news, informed about the birth of daughter: अभिनेत्री श्रिया सरन और उनके रूसी पति आंद्रेई कोस्चिव ने पहली बार माता-पिता बनने की जानकारी सोमवार को सोशल मीडिया पर दी। सरन ने 2018 में शादी की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को बताया कि वह 2020 में गर्भवती थीं। दंपति एक बच्ची के माता-पिता बने हैं। ‘‘शिवाजी : द बॉस’’, ‘‘आवारापन’’ और ‘‘दृश्यम’’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली 39 वर्षीय अभिनेत्री ने कोस्चीव और अपने बच्चे के साथ एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, ‘‘हमारा बहुत अनूठा लेकिन 2020 का सबसे खूबसूरत पृथक वास रहा। जब पूरी दुनिया उथल-पुथल से गुजर रही थी तो हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गयी। रोमांच, उत्साह और नयी चीजें सीखने के लिए बनी दुनिया में, हमें अपने जीवन में एक परी मिलने का सौभाग्य मिला। हम ईश्वर के आभारी हैं।’’

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shriya Saran (@shriya_saran1109)

    सरन ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि वे दोनों स्पेन के बार्सीलोना से भारत में बसने जा रहे हैं। सरन अब एसएस राजमौली की ‘‘आरआरआर’’ फिल्म में दिखायी देंगी जो जनवरी 2022 में रिलीज होनी है।