श्वेता तिवारी की बेटी पलक और इब्राहिम अली खान एक साथ हुए स्पॉट, देखें वीडियो

    Loading

    मुंबई: टीवी की बोल्ड अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। ऐसे में बीते दिन पलक को सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ स्पॉट किया गया। दोनों एक रेस्तरां से बाहर निकलते नजर आए। इब्राहिम और पलक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो और तस्वीरों में आप देख सकते है कि रेस्तरां से बाहर निकलने के बाद इब्राहिम और पलक अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ गए। हालांकि, बाद में दोनों को एक ही कार में जाते हुए स्पॉट किया गया। 

    पलक जहां कार में अपना चेहरा छुपाती नजर आईं, वहीं इब्राहिम अपना चेहरा ढकने की कोशिश करते हुए मुस्कुराते हुए नजर आए। इस दौरान पलक नीले रंग की डेनिम जींस और सफेद जूते पहनी दिखाई दी वहीं इब्राहिम डेनिम जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आए। उन्होंने ब्राउन जैकेट और व्हाइट शूज के साथ लुक को पूरा किया था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Filmy Bulletin (@filmybulletindotcom)

     

    आपको बता दें, पलक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और वह अपने फैंस को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से अपडेट रखती हैं। वह आए दिन अपने लेटेस्ट फोटोशूट और आउटिंग की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।