
मुंबई : मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) माया गोविंद (Maya Govind) लंबे समय से बीमार (Ill) चल रही थी। गुरुवार को उन्होंने अपने जुहू (मुंबई) के घर में अपनी अंतिम सांस ली। 82 वर्षीय सिंगर को उनके बेटे अजय ने उन्हें फरवरी महीने में हॉस्पिटल से घर लेकर आए थे। सिंगर का अंतिम संस्कार दोपहर चार बजे जुहू स्थित पवन हंस शमशान में किया जाएगा। माया गोविंद कई हिंदी फिल्मों के गीत के साथ-साथ धारावाहिक शो के गानों को भी लिख चुकी है। वो रंगमंच पर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है।
इसके साथ ही वो कथक में भी सिद्धि हासिल कर चुकी थी। माया गोविंद को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। इनका जन्म 17 जनवरी 1940 को लखनऊ में हुआ था। सिंगर अपनी बीमारी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गई। सिंगर 350 से भी अधिक फिल्मों के गानों को लिख चुकी है। उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल फैला हुआ है।
उनके गानों की लिस्ट में ‘गले में लाल टाई’, ‘तेरी मेरी प्रेम कहानी’, ‘मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी’, ‘वादा भूल न जाना’ और ‘सावन को आने दो’ जैसे कई मशहूर गाने शामिल है।