सिंगर राहुल जैन पर महिला लिरिस्ट ने लगाए दो बार जबरन गर्भपात और बच्चा छोड़ने का आरोप, दर्ज की FIR

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर राहुल जैन (Rahul Jain) के खिलाफ एक महिला गीतकार और लेखिका ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि वह अपने बच्चे को स्वीकार नहीं कर रहा है और वह चाहते हैं कि महिला अपना बच्चा किसी को अडॉप्ट करने के लिए दे दें। राहुल पर पुलिस ने धारा 376 2 (N) 420 406 313 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है

    गीतकार के वकील चंद्रकांत अंबानी का कहना है कि राहुल जैन ने गीतकार को दो बार जबरन गर्भपात भी कराया है। साथ ही उन्होंने बताया कि राहुल ने उन्हें दोनों बार करियर का हवाला देते हुए गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया था। और वह नहीं चाहता कि किसी को उनके रिश्ते और बच्चे के बारे में पता चले। राहुल जैन के खिलाफ कई धाराओं में ओशीवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया गया है। 

    गीतकार के वकील का इस मामले में ये भी कहा कि जन्मपत्र पर बच्चे के पिता का नाम दर्ज है, लेकिन अपने बच्चे को अपना नाम देने से बजाए, उसने मां और बच्चे दोनों को ही त्याग दिया और खुद गायब हो गया है।

    चंद्रकांत अंबानी ने ये भी बताया कि राहुल तीसरी बार भी महिला को कराने के लिए कहा था। लेकिन इस बार महिला ने ऐसा नहीं किया। साथ ही वकील ने कहा तीसरी बार गर्भपात कराने के लिए उसकी मेडिकल कंडीशन ठीक नहीं थी। राहुल उस  महिला को कई बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर कर रहा था।हालांकि, उसने अपने बच्चे को इस बार जन्म दिया, जो अब छह महीने का हो गया है।  

    वकील का ये भी कहना है कि राहुल ने महिला के सेविंग्स पर खर्चा करने का भी आरोप लगा है। राहुल जैन ने उसके सारे रिसॉर्सेज का इस्तेमाल किया और उसका उत्पीड़न किया। महिला का ये भी आरोप है कि राहुल ने उसके गानों का इस्तेमाल किया और उन्हें अपने नाम पर म्यूजिक कंपनी को बेच दिया और उससे जो पैसा मिला उसमें से कुछ भी महिला को नहीं दिया।