Sonam Kapoor
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के रातों की नींद उड़ गई है। एक्ट्रेस और पति आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर में चोरों ने करोड़ों के माल पर अपना हाथ साफ कर दिया है। जिसमें नगदी और ज्वेलरी शामिल है। सोनम कपूर की सास ने तुगलक रोड़ थाने में इसकी शिकायत की है। मामला सामने आते ही दिल्ली पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई है और घटना स्थल की बारीकी से जांच कर रही है। हाई प्रोफाइल केस के चलते सीनियर पुलिस ऑफिसर ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।

    पुलिस घर के 25 नौकरों, माली, ड्राईवर और केयरटेकर से पूछताछ में जुटी है। हालांकि, पुलिस के हाथ अभी कोई कामयाबी नहीं मिली है। चोरों ने घर में रखी नगदी और आलमारी में रखे गहने उड़ा ले गए है। ये संपतियां 1.41 करोड़ रूपये की है। दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित सोनम कपूर और आनंद आहूजा के इस घर में उनके सास-ससुर और दादी सास सरला आहूजा भी रहती है। पुलिस को इस मामले की जानकारी 23 फरवरी को दी गई है,

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    लेकिन हाई प्रोफाइल केस के कारण इस खबर को शांत रखा गया था। गौरतलब है कि बीते महीने में सोनम कपूर के ससुर के साथ भी 27 करोड़ रूपये की ठगी हुई थी। जिसमें 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। सोनम कपूर प्रेग्नेंट है। बहुत जल्द इनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।