Badhaai Do
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : फिल्म (Film) ‘बधाई दो’ (Badhaai Do) ने 50 प्रतिशत क्षमता पर सिनेमाघरों (Theaters) के खुलने (Open) पर पहला कदम रखा था। यहीं वो फिल्म है, जिसने साहस (Courage) दिखाते हुए सिनेमाघरों में एंट्री की और ये फिल्म हिट रही। इस फिल्म से दर्शकों ने सिनेमाघरों में अपनी वापसी की थी। अब तक इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई किया है। देर रात तक शो नहीं होने के बाद भी लोगों ने इस फिल्म को अपना खूब प्यार दिया है।

    दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर से ही इतना इम्प्रेस हो गए थे, की इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही लोगों ने एडवांस टिकट बुकिंग करना चालू कर दिया था। पहली बार राजकुमार राव भूमि पेडनेकर ने एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। लोगों ने इस फिल्म की खूब सराहना की है। इस फिल्म ने खुद को एक गेम चेंजर के रूप में साबित किया है। इस फिल्म में लव को दर्शाया गया है। जिससे समाज में प्यार को लेकर एक नया संदेश गया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

    दर्शकों ने इस फिल्म को लेकर अपने विचारों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। फिल्म ‘बधाई दो’ ने न केवल अपने दर्शकों का प्यार जीता बल्कि 3 गैर नाटकीय अधिकारों में भी अच्छी कमाई की है। इस फिल्म से लोगों ने खूब मनोरंजन किया और उन्हें इस फिल्म से साहस भी मिला है। इस फिल्म का निर्माण एक उचित बजट पर किया गया है। ये फिल्म अपने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने में कामयाब रही है। हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को सुमन अधिकारी और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है। ये फिल्म 11 फरवरी को रिलीज हुई थी।