The Kashmir Files
Photo- Twitter

    Loading

    मुंबई: ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) द्वारा निर्देशित किया गया है, ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अनुपम खेर (Anupam Kher), मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), दर्शन कुमार (Darshan Kumar), पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) जैसे कलाकार दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म अब बॉक्स ऑफिस ओर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने की राह पर है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने रिलीज के 12वें दिन 190.10 करोड़ का कुल बिजनेस कर सभी को चौका दिया है।  

    फिल्म 1990 में तत्कालीन जम्मू और कश्मीर में पलायन और कश्मीरी पंडितों की कहानी बताई गई है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कुछ आधिकारिक आंकड़े पोस्ट करते हुए बताया कि ‘#TheKashmirFiles अच्छा बिजनेस कर रही है। कल फिल्म  200 करोड़ को पार कर जाएगी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 19.15 करोड़, शनिवार 24.80 करोड़, रविवार को 26.20 करोड़, सोमवार को 12.40 करोड़, मंगलवार को 10.25 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया था। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 190.10 करोड़ के पार हो गई हैं। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

    बता दें, यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, हरियाणा और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में टैक्स फ्री घोषित किया गया है। इसे क्रिटिक्स से भी ताबड़तोड़ रिव्यूज मिले हैं।