Sunil Grover
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) कॉमेडियन (Comedian) और टेलीविजन (Television) एक्टर (Actor) सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) अपने चुलबुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो अपने प्रशंसकों को अपनी चटपटी बातों से हंसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वो अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो अक्सर वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनका अधिकतर पोस्ट कॉमेडी से भरा होता है। वहीं एक बार फिर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया है।

    जिसमें एक बंदर चिड़ियाघर के पिजरे के अंदर से एक शख्स के बालों को पकड़कर खिंच रहा हैं। बंदर ने बालों को इतनी मजबूती से पकड़ा है कि शख्स को अपने बाल बंदर के हाथों से छुड़ाना भारी पड़ रहा है। हालांकि, बाद में शख्स बंदर के चंगुल से अपने बालों को छुड़ाने में कामयाब हो जाता है, लेकिन इस वीडियो में मजेदार बात ये है कि इस वीडियो को कॉमेडी टच दिया गया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

    इस वीडियो को मोडिफाइड करते हुए इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ का रैप वर्जन ऐड किया गया है। जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। सुनील ग्रोवर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘आ जा’ सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।