Happy Birthday Mandira Bedi

    Loading

    मुंबई : मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) का जन्म 15 अप्रैल 1972 को कोलकाता (Kolkata), वेस्ट बंगाल (West Bengal) में वीरिंदर सिंह (Virinder Singh) और गीता बेदी (Geeta Bedi) के घर में हुआ था। यह एक भारतीय अभिनेत्री, टेलीविजन एंकर और फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने साल 1994 में अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन  धारावाहिक शो ‘शांति’ में अपनी मुख्य भूमिका निभाकर की। बाद में उन्होंने फिल्म ‘साहो’ में खलनायक की भूमिका निभाकर लोगों में अपनी पहचान बनाई। मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की।

    19 जून 2011 को मंदिरा बेदी ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दी जिसका नाम वीर है। 28 जुलाई 2020 को अभिनेत्री और उनके पति ने एक 4 साल की बेटी को गोद ली। जिसका नाम तारा बेदी कौशल रखी। 30 जून 2021 को राज कौशल का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। राज कौशल के मौत के बाद अभिनेत्री पूरी टूट गयी थी। हालांकि, वो हिम्मत दिखाते हुए अपने काम की तरफ वापसी की। वो अब तक कई फिल्मों और टीवी शो में अभिनय कर चुकी हैं। टेलीविजन शो ‘शांति’ से शुरुआत की अभिनेत्री ‘आहट’, ‘औरत’, ‘घर जमाई’, ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ और  ‘महाभारत’ में अपना किरदार निभा चुकी है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

    रियलिटी शो ‘जो जीता वही सुपर स्टार’, ‘एक से बढ़कर एक जलवे सितारों के’ और ‘इंडियन आइडल जूनियर’ को होस्ट कर चुकी है। मंदिरा बेदी ने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने ‘बादल’, ‘शादी का लड्डू’, ‘दस कहानियां’ और ‘इत्तेफाक’ जैसी कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी है। मंदिरा बेदी अपने इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती है। अगर उनके फैंस फॉलोवर्स की बात करें तो उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से अधिक फैन फॉलोइंग हैं।