आज है अनुष्का शेट्टी का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: साउथ इंडियन फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) आज यानी 7 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1981 को कर्नाटक के पुत्तूर में हुआ था। उनके पेरेंट्स ने उनका नाम स्वीटी शेट्टी रखा था। अनुष्का आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रही है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 

    अनुष्का ने साल 2005 में तेलुगु फिल्म फिल्म ‘सुपर’ से अपना पहला डेब्यू किया था। इस फिल्म में अक्किनेनी नागार्जुन और आयशा टाकिया के साथ नजर आईं थीं। लेकिन क्या आपको पता है फिल्मों में आने से पहले अनुष्का मंगलुरु में एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं। ऐसे में फिल्म के निर्माता ने अनुष्का को वह देखा और उन्हें फिल्म ऑफर कर दी थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे नहीं देखा। उन्होंने तमिल, कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया और अपनी पहचान बनाई। अनुष्का की सबसे बड़ी हिट ‘बाहुबली 2’ ही रही।

    अनुष्का ने उनकी फिल्म ‘बाहुबली 2’ के किरदार ‘देवसेना’ की वजह से देशभर में बहुत ज्यादा नाम कमाई। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास लीड रोल में नज़र आये थे। इस फिल्म के दौरान प्रभास और अनुष्का के अफेयर की भी खूब चर्चा रही। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने इन खबरों को गलत बताया था। 

    अनुष्का अरुंधति, भागमति, रुद्रमादेवी, बाहुबली, बाहुबली 2 जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अनुष्का ने  2010 में अनुष्का ने तमिल फिल्म ‘सिंघम’ में काम कर लोगों को अपना दीवाना बना दिया। साल 2013 में आई ‘सिंघम 2’ में भी अनुष्का ने दमदार एक्टिंग की थी।