आज है मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन, जानें उनसे जुड़े कुछ खास बातें

    Loading

    मुंबई: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1973 मुंबई में हुआ है। मलाइका आज 50 साल की हो गई हैं। मलाइका एक अभिनेत्री होने के साथ ही एक डांसर, मॉडल भी हैं। मलाइका अरोड़ा का एक्टिंग करियर बेशक कुछ खास नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस, बोल्ड अवतार और डांसिंग स्टाइल से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। आज वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 

    मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल ही की थी। उसके बाद 1998 में उन्होंने  ‘गुड़ नाल इश्क मिठां’ गाने से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। मलाइका ने उसके बाद फिल्में भी की, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन वो अपने डांस नंबर्स के लिए हमेशा चर्चाओं में रही हैं।

    मलाइका को बॉलीवुड में पहचान ‘चल छैंय्या’ गाने से मिली थी। इस गाने में मलाइका बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख के साथ नजर आई थी। इस गाने में दोनों ने चलती ट्रेन में डांस करते नजर आये थे। इसके बाद मलाइका बॉलीवुड में लगातार सफलता के आगे बढ़ती गईं। उन्होंने 1998 में सलमान खान के बड़े भाई अरबाज खान के साथ शादी की थी।

    मलाइका और अरबाज खान की शादी करीब 20 साल तक चली लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इन दिनों मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका की सोशल मीडिया पर बहुत अच्छी फैन फोल्लोविंग है। मलाइका जब भी कई वीडियो शेयर करती है तब वह उनके फैंस द्वारा वायरल हो जाता है। मलाइका के हर एक तस्वीर पर उनके फैंस जमकर तारीफ करते है। तो कई बार उन्हें ट्रोल कर दिया जाता है।