Happy Birthday Karisma Kapoor
Photo Credit- Instagram/Karisma Kapoor

    Loading

    मुंबई : करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई (Mumbai) में अभिनेता (Actor) रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) और बबिता के घर में हुआ था। करिश्मा कपूर अभिनय की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। वो 90 दशक की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक है। प्रशंसक उनके एक्टिंग को खूब पसंद करते है। अभनेत्री एक भारतीय अभिनेत्री हैं। करिश्मा कपूर अब तक कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अदाकारा कई पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता भी हैं। करिश्मा कपूर अपने अच्छे डांस के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने साल 1992 में रिलीज हिंदी फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अभनेत्री राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के साथ फिल्मफेयर पुरस्कार भी हासिल कर चुकी है।

    करिश्मा कपूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान की बड़ी बहन है। करिश्मा कपूर फिल्म ‘कपूर के जिगर’, ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘जीत’, ‘जुड़वा’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘हसीना मान जाएगी’ जैसी कई हिट फिल्मों में अपनी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। कपूर परिवार और अमिताभ बच्चन के परिवार के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। जिसके चलते दोनों परिवारों ने इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलते हुए करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई करा दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों बाद किसी कारणवश इनकी ये सगाई टूट गई थी। करिश्मा कपूर 29 सितंबर 2003 को अपने बिजनेसमैन दोस्त संजय कपूर से मुंबई में अपने पैतृक घर कृष्णा राज बंगले में शादी की थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

    करिश्मा कपूर साल 2005 में अपनी बेटी समायरा को जन्म दी और साल 2010 में बेटे कियान को जन्म दी थी। साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर आपसी सहमति से एक-दूसरे से तलाक ले लिए थे। जिसके बाद ये एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए। करिश्मा कपूर बच्चों को अपने पास रखी थी। जिसके चलते संजय कपूर ने बच्चों की कस्टडी पाने के लिए कोर्ट में याचिका भी दायर किया था, लेकिन अंत में बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को ही मिली।