tv-stars-who-remained-friends-with-their-exes-after-bitter-breakups

अलग होने के बाद कई लोगों को इस बात का एहसास होता है कि वह अपने एक्स पार्टनर संग अच्छी दोस्ती तो रख ही सकते हैं।

Loading

मुंबई. वो कहते है न प्यार करना इतना आसान नहीं। किसी भी शख्स का एक रिश्ते में रहना और उस रिश्ते को निभाना काफी महत्वपूर्ण होता है। वो चाहे शादी का रिश्ता हो या रिलेशनशिप (Relationship)। एक रिश्ते में रहना और उसे लंबे समय तक निभाना काफी अलग बात है।एक रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। हालांकि, कुछ लोग इस रिश्ते को नहीं निभा पाते। ऐसे में वह अलग हो जाते हैं। लेकिन, अलग होने के बाद कई लोगों को इस बात का एहसास होता है कि वह अपने एक्स पार्टनर संग अच्छी दोस्ती तो रख ही सकते हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ टीवी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्रेकअप (Breakup) के बाद भी बेहद अच्छे दोस्त हैं। 

टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) और गौहर खान (Gauahar Khan) की मुलाकात कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 7 में हुई थी। बिग बॉस के घर में रहते हुए पहले इन दोनो में दोस्ती हुई।  इसके बाद उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालाँकि, बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद दोनों में मनमुटाव हो गया और दोनों अलग हो गए। इन दोनो ने काफी ख़राब तरीके से ब्रेकअप किया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के बारे में काफी ख़राब बातें की थीं। हालांकि अब दोनों ने अपने बीच चल रहे सारे मसले को सुलझा लिया और दोनों के बीच अब सब ठीक है। 

kushal-gauhar

हाल ही में गौहर खान (Gauahar Khan) ने जैद दरबार के साथ शादी की। शादी के बाद गौहर (Gauahar Khan) और कुशाल की फ्लाइट में मुलाकात हुई। सोशल मीडिया पर दोनों की इस मुलाकात का वीडियो भी कही वायरल हुआ था। कुशाल (Kushal Tandon) ने गौहर से हुई मुलाकात के कुछ वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए थे। इस पोस्ट के बाद फैंस को पता चला कि अब इन दोनो में सब कुछ ठीक हैं। 

karan-kritika

टीवी सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ के एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) और एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) ने एक साथ काम किया था। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं, खबरों के मुताबिक, दोनों एक दुसरो को डेट भी कर रहे थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज़्यादा दिन नहीं चला। कृतिका (Kritika Kamra) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे वह दोनों अलग हो गये। हालाँकि, कुछ दिनों करण (Karan Kundra) और कृतिका (Kritika Kamra) एक साथ दिखाई दिए थे। कई लोगों का मानना था कि यह दोनों फिर से एक साथ आ गए। लेकिन, एक्ट्रेस ने सारी बातों को अफ़वाह बताया था। कृतिका ने कहा था कि वह और करण अच्छे दोस्त हैं और इसके आगे कुछ नहीं। 

ada-ankita

टेलीविजन की खूबसूरत एक्ट्रेस अदा खान (Adaa Khan) और अंकित गेरा (Ankit Gera) दोनों रेलशनशिप में थे। इन दोनो का रिश्ता हमेशा से ही उलझा हुआ था। राजीव खंडेलवाल के शो पर अदा ने बतया था कि, कैसी अंकित ने उन्हें तीन बार चीट किया था। जिसके चलते वह अंकित से अलग हो गई। खबरों के मुताबिक, अंकित (Ankit Gera) अदा के साथ रेलशनशिप में होने के बावजूद रूपल त्यागी को भी डेट कर रहे थे। जिसके चलते साल 2013 में अदा ने अंकित से ब्रेक अप कर लिया। हालांकि, कुछ सालों बाद अंकित और अदा को बनर्जी और कुणाल वर्मा की सगाई में साथ देखा गया था। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि अब इन दोनो में दोस्ती  हो गई है। 

gaurav-narayani

टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री (Narayani Shastri) और गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopra) की जोड़ी फैंस को काफी पसंद थी। गौरव चोपड़ा और नारायणी शास्त्री एक वक्त एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।लेकिन, कुछ दिनों बाद वह अलग हो गए। हालांकि, अब गौरव और नारायणी अच्छे दोस्त है। कुछ समय पहले दोनों राजीव खंडेलवाल के शो में एक साथ नज़र आए थे। इस शो में दोनों ने अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात की थी। वहीं, गौरव ने बताया था कि, उनकी नारायणी के पति से भी अच्छी दोस्ती हैं।