Urfi Javed Video
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : फैशन डिजाइनर (Fashion Designer) अभिनेत्री (Actress) उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर अतरंगी कपड़ों में अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। वो अपने पहनावे को लेकर लोगों में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। खास बात ये है कि उर्फी जावेद अपने रिवीलिंग ऑउटफिट को खुद ही तैयार करती है। जिसको पहनकर वो बोल्डनेस की हदें पार करते हुए अपने फैंस के होश उड़ा देती है।

    अब तक वो कई चीजों की मदद से अपना ऑउटफिट तैयार कर चुकी है। हाल ही में उर्फी जावेद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो असोचनीय वस्तु से अपनी ड्रेस तैयार कर पहने हुए नजर आ रही है। जी हां इस बार उर्फी जावेद समुद्र में एनिमल के शैल जिसे हम सिप कहते है। उसकी मदद से वो अपना ब्रा तैयार की है। उर्फी जावेद सिप को पहले कलर की फिर उसे डोरी की मदद से पहन ली। इतना ही नहीं वो अपने पैरों में ट्रांसपेरेंट पिंक कलर का कपड़ा भी लपेटे हुई है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    शेयर वीडियो में उर्फी जावेद सिप का ब्रा पहने और पैरों में ट्रांसपेरेंट कपड़ा लपेटे समुद्र के किनारे खड़ी होकर कातिलाना पोज दे रही है। उनके इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘जिस्म’ फिल्म का गाना ‘जादू है नशा है’ बज रहा है। उनके इस वीडियो को देखकर उनके प्रशंसकों के पसीने छूट रहे है। फैंस उनके इस वीडियो को लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक यूजर ने उनके इस वीडियो को लाइक करते हुए लिखा कि जैसे जलपरी तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हॉटनेस ओवरलोड’ तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ‘हॉटी गर्ल’। उनका ये वीडियो अब तक 71 हजार से अधिक लोगों को पसंद आ चुका है।