नई दिल्ली: मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहिरी (Bappi Lahiri Death) का आज निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में बप्पी लहिरी ने 69 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गायक और संगीतकार बप्पी लहिरी के निधन पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि बप्पी लहिरी जी का संगीत सर्वांगीण था और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं।”
पीएम मोदी का ट्वीट-
Shri Bappi Lahiri Ji’s music was all encompassing, beautifully expressing diverse emotions. People across generations could relate to his works. His lively nature will be missed by everyone. Saddened by his demise. Condolences to his family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/fLjjrTZ8Jq
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2022
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महान गायक और संगीतकार बप्पी लहिरी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है। बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
अमित शाह का ट्वीट-
Pained to learn about the passing away of legendary singer and composer, Bappi Lahiri Ji. His demise leaves a big void in the world of Indian music. Bappi Da will be remembered for his versatile singing and lively nature. My condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Amit Shah (@AmitShah) February 16, 2022
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनका असामयिक निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। सचिन पायलट का ट्वीट-
मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनका असामयिक निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। pic.twitter.com/ZPRG7lQ2VM
— Sachin Pilot (@SachinPilot) February 16, 2022
शिवसेना राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का ट्वीट-
With the passing of Sh. Bappi Lahiri yet another musical journey comes to an abrupt end. Loved his music, loved his chutzpah. My heartfelt condolences to his family, friends and fans worldwide.
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) February 16, 2022
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ट्वीट-
Deeply pained by the demise of veteran music composer & singer Bappi Lahiri ji. My heartfelt condolences to his family, friends and admirers. ॐ शांति
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 16, 2022
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा कि अपने मधुर संगीतों के माध्यम से करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध गायक बप्पी लहरी जी के निधन के समाचार से दुखी हूं। उनका जाना, भारतीय फिल्म एवं कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति’
शिवराज सिंह चौहान ने किया कू
विश्वास सारंग ने किया कू