File Photo
File Photo

Loading

-सीमा कुमारी

सर्दियों का मौसम आते ही लोगो को अपने हेल्थ को लेकर परेशानियां होने लगती है। जिसमें सर्दी- खांसी एक आम समस्या है। जिसमें रोगी को सांस लेने में दिक्क्त होती है। अगर आप भी सूखी खांसी से परेशान हैं तो आज मैं इस समस्या से परेशान लोगों की समस्या का हल लेकर आई हूँ। चलिए जानते हैं इसके घरेलू उपाय –

  • हल्दी वाला दूध सूखी खांसी को ठीक करने के लिए बहुत कारगर है। इसका सेवन आपको रात को सोने से पहले करना चाहिए।
  • मुलेठी को चबाने या मुलेठी की चाय भी आपको सूखी खांसी से आराम दिला सकती है।
  • दिन में अगर आप 3 बार गर्म पानी पी लेंगे तो आपको खांसी में काफी राहत मिलेगी।
  • अदरक और नमक से आपको सूखी खांसी से निजात मिल सकती है। इसके लिए आप एक अदरक लीजिए और इसमें थोड़ा-सा नमक लगाकर इसका सेवन करें। यह उपाय आपकी खांसी को भी ठीक करेगा, साथ ही आपके गले को भी साफ करेगा।
  • गर्म पानी की भाप एक सरल घरेलू उपाय है जिसे आप किसी भी समय फॉलो कर सकते हैं। यह कोल्‍ड और खराश से लड़ने में मददगार है।
  • सूखी खांसी में शहद बहुत ही लाभदायक होता है। एक चम्मच शहद को गर्म दूध में मिलाकर पिएं। यह खांसी से आराम दिलाता है।
  • एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर सुबह-शाम गरारा करें। इससे सूखी खांसी से आराम मिलता है।
  • आधा चम्मच प्याज का रस, और एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लेने से खांसी में आराम मिलता है।
  • गिलोय के रस को रोज सुबह-शाम खाली पेट पीने से पुरानी खांसी भी ठीक हो जाती है।
  • अनार के रस को गर्म कर के पीने से भी खांसी जल्दी ही ठीक हो जाती है।
  • काली मिर्च बलगम को बाहर निकालने में मदद करती है, तथा बंद नाक को खोलने में मदद करती है। इसे शहद के साथ मिलाकर चाट लें, या फिर चाय में डालकर इसका सेवन करें।
  • इन सभी घरेलू  उपायों को अपनाकर सूखी खांसी से निजात पा सकते हैं।