इन देसी उपायों को अपनाकर करें मच्छरों से अपना बचाव

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    सर्दी खत्म होते ही लोगों की सबसे बड़ी समस्या मच्छरों को लेकर होने लगती है। क्योंकि, बदलते मौसम के कारण मच्छरों की तादाद बढ़ने लगती है। जिसके कारण लोगों की नींद उड़ जाती है और लोग डेंगू, मलेरिया जैसी कई जानलेवा बीमारियों के संपर्क में आने लगते हैं। ऐसे में घर में मच्छर भगाने के लिए कई डिवाइस, कॉइल पर पैसे फूंकने पड़ते हैं। वहीं, यह चीजें सेहत के लिए भी अच्छी नहीं होती हैं। ऐसे में मच्छरों से बचाव के लिए घरेलू उपाय बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। ये न सिर्फ किफायती हैं, बल्कि सेहत की दृष्टि से भी इसका कोई नुकसान नहीं है। चलिए जानें उन घरेलू उपायों के बारे में…

    • जानकार बताते हैं कि जहां गेंदे के फूल होते हैं, वहां मच्छर नहीं होते हैं। मतलब, मच्छरों को भगाने के लिए गेंदे का फूल काफी फायदेमंद होता है।
    • नीम के तेल का इस्तेमाल करने से मच्छर भागने लगते हैं। इसके लिए सोते समय कुछ दूरी पर अपने सिरहाने कपूर मिले नीम के तेल का दीपक जलाएं। इससे भी मच्छर आपके पास बिल्कुल नहीं भटकेंगे।
    • जिन जगहों पर मच्छर अधिक आते हैं, वहां पर अजवाइन छिड़क दें या अजवाइन का पाउडर डाल दें इससे मच्छर भागने लगते हैं।
    • पुदीने के पत्तों के रस का छिड़काव करने से मच्छर दूर भागते हैं। इसे शरीर पर भी लगाया जा सकता है, जो सेहत के लिए भी हानिकारक नहीं होता है।
    • घरों में लगा तुलसी एक पवित्र पौधा होने के साथ-साथ मच्छरों को दूर भगाता तो है ही, बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी बचाता है। इसलिए तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए।
    • लहसुन की कच्ची कलियां चबाने से भी मच्छर दूर भागते हैं। इसके अलावा काली मिर्च के अरोमा वाला तेल भी मच्छर भगाने में मददगार है।
    • इन सभी घरेलू उपायों को अपनाकर मच्छरों को आप अपने घरों से भगा सकते हैं।