ASANSOL
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार के आसनसोल (Asansol) में BJP और TMC के समर्थकों के बीच झड़प हो गई है। दरअसल यह झड़प नगर निगम उपचुनाव के दौरान हुई है। 

    दरअसल आज BJP विधायक लक्ष्मण घोरुई ने TMC नेता पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है। आज लक्ष्मण घोरुई ने कहा- हम यह देखने आए थे कि मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है या नहीं, लेकिन यहां TMC समर्थकों ने हम पर हमला कर दिया। इस झड़प में बीजेपी कार्यकर्ता का सिर फूट गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया।

    गौरतलब है कि, दूसरी ओर, BJP की ओर से शिकायत की जा रही है कि सत्ताधारी पार्टी पांडवेश्वर, बीरभूम और बाराबनी से बाहरी लोगों को लाकर बूथ लूटने की कोशिश कर रही है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जेके नगर जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के लिए जब भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी तो पुलिस के साथ झड़प हो गई है।  फिलहाल घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। वहीं दोनों पक्षों को हटाकर स्थिति पर जैसे तैसे काबू पाया गया है।