अयोध्या दौरा : उद्धव ठाकरे की राम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ की घोषणा

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 1 करोड़ रूपये की घोषणा की हैं। साथ ही महाराष्ट्र से कई रामभक्त अयोध्या आते हैं, इनके लिए उद्धव ठाकरे ने योगी

Loading

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 1 करोड़ रूपये की घोषणा की हैं। साथ ही महाराष्ट्र से कई रामभक्त अयोध्या आते हैं, इनके लिए उद्धव ठाकरे ने योगी सरकार को ‘महाराष्ट्र भवन’ निर्मिति करने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज अयोध्या दौरे पर हैं। उन्होंने आयोजित पत्रकार परिषद में ऐसा कहा।

बता दें कि, उद्धव ठाकरे 2018 में राम मंदिर पर फैसला आने के पहले अयोध्या दौरे पर गए थे। जिसके बाद ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आए हैं। साथ ही महाविकास अघाड़ी सरकार को सौ दिन पुरे होने के उपलक्ष्य में यह दौरा आयोजित किया गया हैं। 

 
पत्रकार परिषद में ठाकरे ने कहा कि, हम भाजपा से अलग हुए हैं, हिंदुत्व से नहीं। ऐसे कड़े शब्दों में उन्होंने भाजपा की आलोचना भी की। उन्होंने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि, मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा। लेकिन मैं पहली बार अयोध्या आया और एक साल बाद मुख्यमंत्री बना। इसलिए मुख्यमंत्री ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना ट्रस्ट की ओर से एक करोड़ रूपये की घोषणा की। साथ ही इस राशि का स्वीकार करने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट से आग्रह किया।