PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

Loading

पटना: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में आग लगने की खबर आ रही है। यहां के शास्त्री नगर (Shastri Nagar) में भीषण आग लगी है। आग की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों में अफरातफरी का माहौल है। फिलहाल घटना की जानकारी फ़ायर ब्रिगेड को दी गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पटना के शास्त्री नगर की झुग्गी बस्ती में आग लगी है। समाचार एजेंसी ANI से मिली जानकारी के अनुसार यहां भीषण आग लगी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि झुग्गियों में आग लगी है। वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि आग बड़ी भीषण लगी है। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही हैं। इलाके में घुएं का बादल छाया है। फ़िलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिक जानकारी आनी बाकी है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि आस पास के लोग कैसे अपना सामान लेकर भाग रहे हैं। घटना स्थल पर पुलिस कर्मी भी मौजूद हैं। एक पुलिस कर्मी गाय को बचाते हुए देखा जा सकता है। वह आग प्रभावित इलाके से एक के रस्सी को पकड़कर सुरक्षित जगह जा रहा है। हर तरफ अफरातफरी का महौल है। खबर अपडेट हो रही है।