भाजपा और JVM का हो सकता है विलय

नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव में तो भाजपा को जीत मिल नहीं पाई लेकिन भविष्य के लिए वह कोई मौका नहीं छोड़ने वाली हैं। हाल ही में भाजपा के अध्यक्ष जे. पी नड्डा ने झारखंड विकास मोर्चा(JVM) पार्टी के

Loading

नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव में तो भाजपा को जीत मिल नहीं पाई लेकिन भविष्य के लिए वह कोई मौका नहीं छोड़ने वाली हैं। हाल ही में भाजपा के अध्यक्ष जे. पी नड्डा ने झारखंड विकास मोर्चा(JVM) पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान झारखंड के भाजपा प्रभारी ओम माथुर भी उपस्थिति थे।  
 
बताया जा रहा है कि यह मुलाकात भाजपा और JVM को एक साथ करने के विचार से की गई हैं। सूचना के मुताबिक JVM अध्यक्ष 17 फरवरी को रांची में एक कार्यक्रम करने वाले हैं और कयास लगाए जा रहे है कि वह 17 तारीख को दोनों पार्टियों के विलय का भी ऐलान करने वाले हैं।
 
उम्मीद यह भी की जा रही है कि इस कार्यक्रम में झारखंड के भाजपा प्रभारी ओम माथुर सहित गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी मौजूद होंगे। हाल ही में हुए चुनाव मेंJVM की 3 सीटें थी और तीनों ही सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की थी।