ATIQ-YOGI
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली/प्रयागराज. उत्तर प्रदेश से मिल रही बड़ी खबर के मुताबिक, यहां  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि, साल  2017 से पहल उत्तर प्रदेश को अपराध और दंगों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब प्रदेश को उसके विकास के लिए ही जाना जाता है। आज के समय में यहां एक भी माफिया डरा धमका नहीं सकता।

जानकारी दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कपड़ा पार्क में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने उक्त बातें कहीं।

दरअसल आज मीडिया के साथ अपनी गुफ्तगू में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में माफिया किसी को धमकी नहीं दे सकते। दरअसल वे  माफिया भाइयों अतीक-अशरफ को पुलिस की मौजूदगी में मारे जाने और अतीक के बेटे असद के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के कुछ दिनों बाद आज उन्होंने ये बड़ी बात कही है।  

इसके साथ ही प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी और प्रदेश दंगों के रूप कुख्यात था। बहुत से जनपद ऐसे थे जिसके नाम से लोग डरते थे आज लोगों को जनपद के नाम से डरने की जरूरत नहीं है। जो पहले प्रदेश के पहचान के लिए संकट थे आज प्रदेश उनके लिए संकट बनता जा रहा है। अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता है, उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है।”

गौरतलब है कि, उत्तरप्रदेश पुलिस उमेश हत्याकांड के बारे में पूछताछ करने के लिए अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज लाई थी। वहीं अतीक मीडियाकर्मियों से बात कर रहा था, तभी अपराधियों ने सीधे उसके सिर में गोली मार दी थी। उस समय उसके साथ उसका भाई अशरफ भी था। इतना ही नहीं बदमाशों ने दोनों पर कई राउंड गोलियां बरसाईं। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल उत्तरप्रदेश STF इस हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है।