punjab-elections

    Loading

    चंडीगढ़.  पंजाब में 117 विधानसभा सीट (Punjab Vidhansabha Elections) के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतगणना (Vote Counting) शुरू हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 66 स्थानों पर बनाए गए मतगणना केन्द्रों पर करीब 7500 कर्मी और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 45 टुकड़ियां तैनात की गयी हैं। मतगणना के मद्देनजर सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है और मतगणना केन्द्रों के बाहर लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है।

    वहीं आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रोपड़ के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी. गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को एग्जिट पोल में सरकार बनाने के करीब दिखाया गया है. जबकि कांग्रेस सत्ता में वापसी का लगातार अपना दावा कर रही है.

    फिलहाल पंजाब वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में आज कड़ी टक्कर है। हालांकि, यह रुझान पोस्टल बैलेट की गिनती के हैं। इसके बाद EVM से वोटों की काउंटिंग भी शुरू होगी। अपडेटेड टैली यहां देखें..

    कुल सीटें कांग्रेस AAP अकाली भाजपा+ अन्य

    117          26           62            19             2             1

    विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को हुआ था। राज्य में इस बार अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) एक प्रमुख दावेदार के रूप में उभरी है, जबकि कांग्रेस बहुकोणीय मुकाबले में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। चुनाव बाद हुए कई सर्वेक्षणों में ‘आप’ के अगली सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है, जबकि कुछ ने त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान लगाया है। इस बार, 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में इस बार 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले तीन विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार सबसे कम मतदान हुआ था।