Delhi Election: कांग्रेस नेता ने AAP कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव शुरू है और आज मतदान के लिए दिल्ली की जनता और सभी बड़े नेता अपने घरों से वोट डालने के लिए पोलिंग बूत पहुचे हुए है। इसी बीच दिल्ली की दो बड़ी पार्टियों में हाथापाई हो गई। मजनू

Loading

नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव शुरू है और आज मतदान के लिए दिल्ली की जनता और सभी बड़े नेता अपने घरों से वोट डालने के लिए पोलिंग बूत पहुचे हुए है। इसी बीच दिल्ली की दो बड़ी पार्टियों में हाथापाई हो गई। मजनू के टीला के पास AAP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार अल्का लांबा ने AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। जिसके बाद AAP नेता संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। सुबह 11 बजे तक दिल्ली में 6.96% मतदान हो चुके है। 

लाम्बा ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उनके खिलाफ ‘‘बेहद आपत्तिजनक” भाषा का प्रयोग किया। चांदनी चौक से विधायक लाम्बा अपने विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र के बाहर थीं। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है।