NITISH
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. आज जहां बिहार (Bihar) में 31 विधायकों के शपथग्रहण के बाद अब यहां सभी मंत्रालय का भी बंटवारा कर दिया गया है। इसके तहत JDU ने अपने पास सभी अहम मंत्रालय रखे हैं।  वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने पास गृह विभाग (Home Ministry) समेत कई बड़े और अहम मंत्रालय रखे हैं। 

    बंटवारे के अनुसार जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी को वित्त विभाग मिला है। वहीं डिप्टी CM तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। जबकि RJD नेता तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। साथ ही RJD नेता चंद्रशेखर को शिक्षा मंत्रालय दिया गया है। राजद नेता सुधाकर सिंह को इस सरकार में कृषि विभाग से नवाजा गया है।  

    देखें नीतीश कैबिनेट की पूरी लिस्ट

    गौरतलब है कि बिहार में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार हुआ है। आज इस महागठबंधन सरकार के 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई है। बता दें कि कैबिनेट में सबसे ज्यादा मंत्रिपद RJD के खाते में गए हैं। आज RJD के कोटे से 16 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं, JDU के 11 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जबकि कांग्रेस के 2, हम का 1 और 1 निर्दलीय विधायक को भी आज मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई है।