नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से आ रही बड़ी खबर के अनुसार इस बार मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी 26 जनवरी, 2023 को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट होंगे।
President of Egypt Abdel Fattah El-Sisi to be the Chief Guest at Republic Day celebrations next year: Ministry of External Affairs pic.twitter.com/mTQ329U4Ok
— All India Radio News (@airnewsalerts) November 27, 2022
इस बाबत विदेश मंत्रालय ने आअज जानकारी दी है। बता दें कि, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीते 16 अक्टूबर को काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को औपचारिक निमंत्रण दिया था। बता दें कि, 68 साल के राष्ट्रपति सिसी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत आने वाले पहले मिस्र के नेता हैं। इससे दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती आने की भी बड़ी उम्मीद है।
गौरतलब है कि, दोनों देश इस साल अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। इस बाबत विदेश मंत्रालय के बयान में कहा है कि मिस्र को 2022-23 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान ‘अतिथि देश’ के रूप में आमंत्रित किया गया है। बता दें कि साल 2021 में, तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन ब्रिटेन में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते उन्हें अपनी भारत यात्रा रद्द करनी पड़ी थी।