
नई दिल्ली. तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही हुई है। यहां भूकंप के पांच बड़े झटके लगे हैं जिससे बड़ी-बड़ी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई। भूकंप से मरनेवालों की संख्या 5000 पार हो गई है। जबकि, करीब 30 हजार लोग घायल हो गए हैं। अभी भी हजारों लोग ला पता है। बचाव कार्य चल रहा है।
उधर, तुर्की में आए भूकंप से मारे जाने वाले लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए दिल्ली में तुर्की के दूतावास में तुर्की का झंडा आधा झुका दिया है। तुर्की ने 12 फरवरी को सूर्यास्त तक अपना झंडा आधा झुकाए रखने का फैसला किया है।
The Turkish flag flies at half-mast at the Embassy of Turkey in Delhi to mourn the death of over 5000 people in the devastating earthquake that hit the country on February 6 pic.twitter.com/2okwrnQpeT
— ANI (@ANI) February 7, 2023
वहीं, तुर्की में 10 राज्यों में तीन महीने के लिए इमरजेंसी लगाई गई है। यह इलाके भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। तुर्की और सीरिया में मरनेवालों की संख्या 5,261 हो गई है। सबसे ज्यादा मौतें तुर्की में हुई है। यहां 3,549 लोगों की मौत हुई है और 20,534 घायल हुए हैं। जबकि, सीरिया में 1,712 मौतें और 2000 से ज्यादा जख्मी हुए हैं।
Turkish President Erdogan declares 3-month state of emergency in 10 provinces hit by massive earthquakes, reports Turkey's Anadolu news agency citing President Recep Tayyip Erdogan
(file pic)#TurkeyEarthquake pic.twitter.com/jzIVA5lkxg
— ANI (@ANI) February 7, 2023
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया कि भूकंप प्रभावितों की संख्या 2 करोड़ 30 लाख तक हो सकती है। साथ ही मरने वालों की संख्या 20,000 से अधिक हो सकती है। तुर्की की डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के अनुसार तुर्की में 11 हजार 342 इमारतें धराशायी हुई है। 8 हजार लोगों को मलबे से निकाला गया है।