modi

Loading

नई दिल्ली. जहां इस समय दुनिया के 20 शक्तिशाली देशों के ग्रुप G20 की भारत मेजबानी कर रहा है। वहीं आज से 2 दिवसीय G20 सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। जानकारी दें की G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में 9 सितंबर का कार्यक्रम अब से कुछ देर पहले यानी सुबह 9।30 बजे से शुरू हुआ है। दो दिवसीय जी20 सम्मेलन का पहला सेशन ‘वन अर्थ’ थीम पर आधारित है। जी20 समिट का दूसरा सेशन ‘वन फैमिली’ पर आधारित है। बता दें कि, G20 शिखर सम्मेलन दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में हो रहा है। 

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आज यानी 9 सितंबर सुबह 9।30 बजे से G20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन का कार्यक्रम शुरू हुआ है। सदस्य देशों के कई नेता भारत आए हैं। भारत मंडपम में G20 के लीडर्स लाउंज में जुटेंगे। PM मोदी के साथ G20 के नेताओं की फोटोग्राफी होगी। इधर कुछ समय पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

वहीं अब से कुछ देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। आज शिखर सम्मेलन का पहला दिन दो सेशन में आयोजित होंगे। पहला सेशन ‘वन अर्थ’ 9।30 बजे से शुरू होगा। दूसरी सेशन ‘वन फैमिली’ 3 बजे से शुरू होगा। PM मोदी आज ब्रिटेन, जापान, जर्मनी समेत चार देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वहीं पहले सत्र की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के ओपनिंग स्टेटमेंट से होगी। प्रधानमंत्री मोदी सभी सदस्यों के आगमन का स्वागत करेंगे।G20 में भारत के विजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ओपनिंग स्टेटमेंट में बतायेंगे।

G20 कार्यक्रम में आज का पूरा शेड्यूल

  • सुबह 9:30 बजे- विदेशी मेहमान भारत मंडपम पहुंचेंगे।
  • सुबह 10 बजे- PM मोदी के साथ ग्रुप तस्वीर ली जाएगी।
  • सुबह 10:30 बजे-सम्मेलन का पहला सत्र ‘वन अर्थ’ होगा शुरू।
  • दोपहर 1:30 बजे-लंच ब्रेक के लिए पहला सत्र खत्म ।
  • दोपहर 3 बजे-सम्मेलन का दूसरा सत्र ‘वन फ़ैमिली’ होगा शुरू।
  • दोपहर 3 बजे-सम्मेलन का दूसरा सत्र ‘वन फ़ैमिली’ शुरू होगा।
  • शाम 4:45 बजे-दूसरा सत्र ‘वन फैमिली’ होगा खत्म।
  • शाम 7 बजे- सभी नेता डिनर के लिए फिर सभी होंगे जमा।
  • रात 8 से 9:15 बजे- डिनर के दौरान नेता आपस में करेंगे चर्चा।
  • रात 9:45 बजे- डिनर के बाद सभी अपने होटल की ओर होंगे रवाना।