GURMEET
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को बीते शुक्रवार  40 दिन की पैरोल (Parole) मिली है। वहीं राम रहीम आज शनिवार सुबह बरनावा आश्रम में आ गया है। पता हो की, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इसके पहले भी वह 17 जून को भी 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम आया था। वहीं पैरोल खत्म होने के बाद उसे 18 जुलाई को सुनारिया जेल ले जाया गया था।

    वहीं अब डेरा प्रमुख ने दोबारा फिर से 40 दिन की पैरोल मांगी थी। बागपत पुलिस और प्रशासन ने राम रहीम के बरनावा आश्रम में रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी। जिसके आधार पर बीते शुक्रवार को उसकी 40 दिन की पैरोल मंजूर हो गई है।हालाँकि यह कदम आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले उठाया गया है। बता दें की, आदमपुर में तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं।

    बता दें की, गुरमीत राम रहीम डेरा के सिरसा स्थित मुख्यालय में अपने आश्रम पर दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के दोष में इस समय 20 साल कारावास की सजा भुगत रहा है। उसे बीते अगस्त 2017 में पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था।

    इतना ही नहीं गुरमीत राम रहीम को 2002 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 2019 में 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी कोर्ट द्वारा दोषी करार दिया गया था। लेकिन फिलहाल वह 40 दिन की पैरोल बरनावा आश्रम में पहुँच गया है।