PTI Photo
PTI Photo

Loading

मेवात-नूंह: हरियाणा (Haryana) के नूंह जिले के बाद मेवात में हुए हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर किया गया। एनकाउंटर में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनकाउंटर किए गए आरोपियों का नाम मुनसैद और सैकूल है। दोनों अब पुलिस के हिरासत में है। 

कब हुई थी हिंसा?
हरियाणा के मेवात-नुंह (Mewat- Nuh violence) में 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकाली गई थी। यात्रा के दौरान ही पथराव हो गया। देखते ही देखते यह दो समुदायों में हिंसा में बदल गई। फिर सैकड़ों कारों में आग लगा दी गई। साइबर थाने पर भी हमला किया गया। यही नहीं उपद्रियों ने पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। ये हिंसा नूंह तक ही नहीं सीमित रही इसके बाद सोहना में भी पथराव हुआ। फरीदाबाद- गुरुग्राम तक फैल गई।

प्रशासन की अब तक की कार्रवाई
नूंह हिंसा में दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद नूंह, फरीदाबाद, पलवल समेत कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया गया था। इसके अलावा नूंह में कर्फ्यू लगाया गया था। नूंह में अब तक 140 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं और 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने बुलडोजर चलाया था। नूंह में 162 स्थाई और 591 अस्थाई निर्माण गिराए गए थे। हालांकि, बाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।