BJP
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन (Harsh Mahajan) अब BJP में शामिल हो गए हैं। 

    मामले पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता जिन्होंने 45 साल तक प्रदेश की जनता की अलग-अलग पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दी, वही हर्ष महाजन ने आज  निर्णय लिया है कि वे BJP के साथ जुड़ना चाहते हैं।

    इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) ने हर्ष महाजन का पार्टी में स्वागत किया। यहां BJP में ज्वाइन करते हुए हर्ष महाजन ने कहा कि, “मैंने 45 साल कांग्रेस की सेवा की है। लेकिन अब यही कांग्रेस दिशाहीन और नेता विहीन हो गई है। ना तो पार्टी के पास कोई विजन है और ना ही कार्यकर्ताओं में ही कोई उत्साह है।”

    बता दें कि, हर्ष महाजन हिमाचल के पूर्व CM वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं। वे चंबा सीट से 3 बार विधायक रहे हर्ष महाजन वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। हालाँकि हर्ष महाजन ने भले ही बीते 15 साल से कोई भी चुनाव ना लड़ा हो लेकिन वो वीरभद्र सिंह के रणनीतिकारों में से सबसे प्रमुख थे।