नई दिल्ली: कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु में रफ्तार (Accident in Bengaluru) का कहर देखने को मिला है। बताना चाहते हैं कि देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक ऑडी कार तेज गति से आ रही थी और वह बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई है। ये सभी लोग कार के अंदर सवार थे।
ज्ञात हो कि यह पूरा हादसा कर्नाटक के बेंगलुरु सिटी के कोरामंगला में देर रात हुआ है। कार की टक्कर खंभे से किनती जोरदार रही होगी इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उसके परखच्चे उड़ गए। कहा जा रहा है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से भीड़ गई।
कर्नाटक: रफ्तार का कहर-
Karnataka: Seven people killed in a car accident in Koramangala area of Bengaluru in the wee hours of Tuesday, as per Adugodi Police Station pic.twitter.com/GTcob09pG4
— ANI (@ANI) August 31, 2021
गौर हो कि कर्नाटक के बेंगलुरु में हुए इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। जिसमें से छह लोगों की मौत मौके पर हुई। जबकि को एक शख्स को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उसने दम तोड़ दिया। मरने वालों में 3 महिलाओं और चार पुरुषों का समावेश है।